{"_id":"60fee8068ebc3e583a1fcf54","slug":"four-arrested-with-stolen-goods-in-ballia-ballia-news-vns602605781","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया की गड़वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिलकहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से जेवरात, 3500 रुपये नकद और दो चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने चोरी के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेश मुसहर निवासी तेलिया पोखरा थाना चितबड़ागांव, पप्पू मुसहर निवासी पुर थाना पकड़ी, डिगू मुसहर निवासी पुर थाना पकड़ी, शत्रुघ्न प्रसाद निवासी नायकडीह हाल्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बताया। आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, झुमका, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र समेत चांदी के भी जेवरात बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दशरथ उपाध्याय समेत अन्य थे।
चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार
रेवती। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीज गोदाम तिराहे के पास से रविवार की देर शाम चोरी की एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार यादव निवासी जयनगर पर्वतपुर थाना बांसडीह बताया। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि 19 जुलाई को सिविल कोर्ट से चोरी की बाइक बरामद हुई है। संवाद