फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four accused arrested with two stolen bikes

Ballia News: चोरी की दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 04:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested with two stolen bikes
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने चंदाडीह ग्राम से एक सप्ताह पूर्व चोरी की गई बुलेट व एक अन्य बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि उभांव रेल पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक तुर्तीपार की ओर से आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बाइक चोर निकले। आरोपियों की पहचान निखिल पांडेय निवासी चंदाडीह, अजीत शर्मा निवासी हरिहांस थाना हुसैनगंज जिला सीवान, राहुल यादव और भोलू सिंह निवासी ससरांव थाना असांव जिला सीवान के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से दो बाइक, तीन तमंचा, कारतूस और चार मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 जून की रात चंदाडीह से बुलेट चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल दिया। दूसरी बाइक सीवान से चोरी की गई थी। इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed