फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Foundation stone of Greenfield Expressway will be laid on 27th

बलिया: 27 को होगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास

Sun, 12 Feb 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of Greenfield Expressway will be laid on 27th
बलिया। जिले में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ 27 फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा चितबड़ागांव में किया जाएगा। उक्त बातें नगर के टैगोर नगर में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कही। वे रविवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बताया कि कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र तिवारी होंगे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि परिवहन के क्षेत्र में बलिया में उत्तरोत्तर विकास हो रहा है।
रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के साथ ही नई रेल लाइन बिछाने की दिशा में भी प्रयास तेज हुए है। इसके अलावा जल परिवहन मार्ग से भी जिले को जोड़ा गया है। यहां पांच वाटर टर्मिनल बनाने के प्रोजेक्ट पर जल परिवहन मंत्रालय की ओर से काम शुरू किया गया है। सांसद ने कहा कि जल परिवहन से कृषि विकास के क्षेत्र का काफी लाभ होगा। सड़क परिवहन में भी प्रदेश सरकार जिले की सड़कों को विकसित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

बताया कि बलिया लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार के सड़क मंत्रालय द्वारा 15 हजार करोड़ की सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने को शासन स्वीकृति दे दी है। जिसे जिला अस्पताल और राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में बनाया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed