फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former Pradhan's son murdered by knife attack, all four accused are minors

Ballia News: पूर्व प्रधान के पुत्र की चाकू से हमलाकर हत्या, चारों आरोपी हैं नाबालिग

Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan's son murdered by knife attack, all four accused are minors
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के अपायल गांव में रविवार की रात पूर्व प्रधान के पुत्र को आपसी रंजिश में बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी को रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हत्या में नामजद चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जीतू सिंह (26) पुत्र शारदानंद सिंह अपने भतीजे के साथ गांव स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण के छठिहार पर आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। प्रसाद ग्रहण करने के बाद देर रात वहां से लौटते समय नहर पुलिया के समीप घात लगाकर बैठे कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया। भतीजे से गाली-गलौज करने के बाद मारने पीटने लगे। इस बीच कार्यक्रम से आ रहे कुछ वाहनों का प्रकाश उन पर पड़ा तो आरोपी भाग गए। हमला करने वालों में एक किशोर गांव का था, अन्य दूसरे गांव के थे।
विज्ञापन

जीतू भी अपने भतीजे के साथ घर पहुंचा। इस बीच पिटाई से आक्रोशित जीतू डंडा लेकर गांव के आरोपी किशोर के दरवाजे पर पहुंच गया। हल्ला सुनकर घर में मौजूद सभी आरोपी अचानक निकले और उन्होंने जीतू को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। जीतू घायल होकर गिर पड़ा। उसके गिरने के बाद आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते हुए बीच रास्ते में ही जीतू ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर लौट आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर एसपी विक्रांतवीर, सीओ सिटी गौरव कुमार, थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीतू के पिता शारदानंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार किशोरों और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ कर रही है।
-------------------------


आरोपी से था पुराना विवाद : बताया जाता है कि जीतू के भतीजे का आरोपियों से कोई पुराना विवाद था। आपस में झगड़ा भी हुआ था। इसी खुन्नस में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। जीतू के पिता शारदानंद सिंह गांव के तीन बार प्रधान रहे हैं।

-----------------------

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण : पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की लोगों से जानकारी ली और जीतू सिंह के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों को कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed