फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MLA Bhola Pandey, who hijacked a plane in protest against the arrest of Indira Gandhi, passes away

नहीं रहे पूर्व MLA भोला पांडेय: इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया था प्लेन हाईजैक, टॉय गन से धमकाया

Sat, 24 Aug 2024 08:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Aug 2024 08:49 AM IST
सार

भोला पांडेय ने खिलौने को पिस्टल बताया और विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को बंधक बना लिया था। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने पिस्टल और गेंद की जांच की, तब पता चला कि बम की अफवाह फैलाई गई।

विज्ञापन
Former MLA Bhola Pandey, who hijacked a plane in protest against the arrest of Indira Gandhi, passes away
कांग्रेस के पूर्व विधायक भोला पांडेय का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और द्वाबा विधानसभा क्षेत्र (अब बैरिया) से दो बार विधायक रहे डॉ. भोला पांडेय का शुक्रवार को लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। भोला पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक कर लिया था। मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। इस घटना ने भोला को देश-दुनिया में चर्चित कर दिया था।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अवध बिहारी चौबे ने बताया कि जनता पार्टी की सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 1978 में भोला पांडेय सहित एक अन्य व्यक्ति ने पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया था। दरअसल, भोला पांडेय ने अपने हाथ में क्रिकेट की गेंद ली थी। इंडियन एयरलाइंस के विमान में सवार होने के बाद उन्होंने कहा था कि यह बम है।
विज्ञापन


विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को बंधक बनाया था
पांडेय ने खिलौने को पिस्टल बताया और विमान को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को बंधक बना लिया था। बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने पिस्टल और गेंद की जांच की, तब पता चला कि बम की अफवाह फैलाई गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने वाराणसी हवाई अड्डे पर भोला से वार्ता भी की थी। फिर उन्होंने विमान को उड़ान भरने दिया था। इस मामले में पांडेय की गिरफ्तारी भी हुई थी। देश में जब इंदिरा गांधी की सरकार बनीं, तब उन्हें जेल से रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed