फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister Narad Rai strongly attacked on central government in Ballia

बलिया में पूर्व मंत्री नारद राय का केंद्र पर जोरदार हमला, बोले-गूंगी-बहरी सरकार नहीं सुन रही किसानों की आवाज  

Sun, 24 Jan 2021 06:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Former minister Narad Rai strongly attacked on central government in Ballia
पूर्व मंत्री नारद राय - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि 60 दिनों से दिल्ली की सड़कों पर किसान अपनी कृषि को बचाने  के लिए अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। बावजूद गूंगी-बहरी सरकार उनकी मांगों को न मानकर आंदोलन को ही कमजोर करने में लगी है। पूर्व मंत्री रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर तैयारी बैठक में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार में ऊंचे ओहदे पर बैठे लोग भी किसानों के संबंध में ओछी बातें बोल रहे हैं, जो निंदनीय है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस पूरे आंदोलन के दौरान एक मात्र समाजवादी पार्टी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही पूरे दमखम से किसानों के साथ खड़े हैं। 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च को समाजवादी पार्टी पूरे तन्मयता से सफल बनाएगी।
विज्ञापन


इसी दौरान सपा कार्यालय पर सामाजिक न्याय के प्रबल पैरोकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि भी मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर वक्ताओं ने कहा कि स्व. ठाकुर जीवन पर्यंत शोषित, पीड़ितों और वंचित समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष किया तथा ईमानदारी के प्रतीक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed