फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former head murder case Three jawans including sub-inspector suspended for negligence in duty

पूर्व प्रधान हत्याकांड: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक सहित तीन जवान सस्पेंड

Thu, 23 Feb 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Feb 2023 03:12 PM IST
सार

 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा-लोहटा मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व असनवार गांव के पूर्व प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर एक चौकी इंचार्ज समेत दो उप निरीक्षक व तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन
Former head murder case Three jawans including sub-inspector suspended for negligence in duty
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया में पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर एक चौकी इंचार्ज समेत दो उप निरीक्षक व तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसकी खबर लगते ही विभाग में खलबली मच गई। पुलिस लाइन से निहार नंदन को क्राइम निरिक्षक रसड़ा बनाया है। 
विज्ञापन

 रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा-लोहटा मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व असनवार गांव के पूर्व प्रधान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद, एसपी राज करन नय्यर ने मामले की जांच उपरांत ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर हल्का नंबर तीन में तैनात उपनिरिक्ष हितेश सिरोही व कांस्टेबल सोनू कुमार रजक, अजीत यादव तथा उदयवीर सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। वही सिकन्दपुर में पेट्रोल पंप के मालिक को हथियार दिखाकर लूटने के प्रयास मामले में आरोपियों पर हल्की धारा में चालान करने पर सिकन्दरपुर कस्बा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बंश बहादुर सिंह को लाइनजिर किया है। सभी को तत्काल आदेश अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed