फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former Chief Minister Akhilesh Yadav celebrates birthday

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया सपा सुप्रीमों का जन्मदिन

Mon, 01 Jul 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Akhilesh Yadav celebrates birthday
सपा कार्यालय पर केक काटकर पूर्व सीएम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते कार्यकर - फोटो : BALLIA
बलिया। सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम के उपरांत जिला अस्पताल में पहुंचकर अपने नेता के जन्मदिन की खुशी में मरीजों फल वितरण किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। कहा कि पर समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश ही सही मायने में विकास पुरुष है। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ। आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश सरकार में नहीं कराया गया। सपा नेता जलालुद्दीन जेडी ने कहा कि अखिलेश जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी है। इस मौके पर युवा नेता रितेश मिश्र पहाड़ी ने कहा कि हमें अखिलेश द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी। इस अवसर पर दिलीप भाई, अजीत यादव, हामिद रजा, सन्नी राय, वीरलाल यादव, विष्णुकांत यादव, सुदिष्ट यादव, प्रवीण मौर्या, राहुल राय, मुन्ना गिरी, राकेश यादव, जितेंद्र अिदि शामिल रहे। अध्यक्षता अजय यादव तथा संचालन रवींद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मणिंद्र नाथ इंटर कॉलेज दरियापुर चरौवा के प्रांगण में सोमवार को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। समाजवादी शिक्षक सभा के नेता देवेंद्र यादव ने अखिलेश को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर पिंटू कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार, हरिकिशुन समेत शिक्षक, अभिभावक और संभ्रांतजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed