{"_id":"611400a48ebc3e76bc0e1a40","slug":"former-bjp-mla-surrounded-the-government-raised-questions-on-the-investigation-ballia-news-vns6055731156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व विधायक ने सरकार ने घेरा, जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व विधायक ने सरकार ने घेरा, जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने सूबे की सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लखनऊ में निर्माणाधीन जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए कहे कि साढ़े चार साल तक जांच क्यों नहीं कराई गई। केंद्र से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया और देखभाल के अभाव में उसमें पानी भर गया है। अभी जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि उस संस्था में दो सौ करोड़ का नु़कसान हुआ है। आखिर देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि उस अंतरराष्ट्रीय केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाए अन्यथा जेपी जयंती पर 11 अक्तूबर को बलिया वासी हजारों की संख्या में लखनऊ पहुंचकर वहां पर उनकी जयंती मनाएंगे।
विधायक श्री सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि जय प्रकाश नारायण किसी राजनीतिक दल या किसी एक के नहीं थे। वे पूरे भारत के थे। वो एक महान क्रांतिकारी थे जो हमेशा देश के बारे में सोचते थे। वे चाहते तो देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे लेकिन बिना पद के देश की सेवा की। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में 886 करोड़ की लागत से जेपी अंतरराष्ट्रीय केंद्र का निर्माण कराया लेकिन वो पूरा नहीं हो पाया। उसमे सौ करोड़ रुपए की और जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि देखभाल और रख रखाव के अभाव में उनके नाम पर बने केंद्र से लाखों रुपए के सामान गायब हो गया। उसमें पानी भर गया है। श्री सिंह ने सवाल खड़ा किया कि आखिर सरकार के पैसे से बने इस संस्था के देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण के प्रति ईर्ष्या और द्वेष का भाव प्रकट किया गया जो जय प्रकाश नारायण का अपमान है। इससे बलिया वासी मर्माहत हैं। बलिया के एक महान क्रांतिकारी को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया। पूर्व विधायक ने जेपी के विचारधारा से जुड़े लोगों का इस केंद्र के निर्माण को पूरा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने साढ़े चार वर्षो तक जांच क्यों नहीं कराई। जांच पहले भी हो सकती थी।