फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Form of candidates of one president and 12 councilors canceled

Ballia News: एक अध्यक्ष और 12 सभासद के उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त

Tue, 25 Apr 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Form of candidates of one president and 12 councilors canceled
बलिया। निकाय चुनाव के लिए हुए सोमवार को सम्पन्न हुई नामांकन की प्रक्रिया के उपरांत मंलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों में एक अध्यक्ष और 12 सभासदों का पर्चा आवश्यक प्रपत्रों के अभाव में खारिज कर दिया गया। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी /एसडीएम सर्वेश यादव ने दी।
विज्ञापन

बताया कि सिकंदरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष के एक उम्मीदवार का पर्चा रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा नगर पालिका बलिया में सभासद का एक, रसड़ा नगर पालिका में सभासद का दो पर्चा निरस्त हुआ है। इसके अलावा नगर पंचायत चितबड़ागांव में सभासद का एक, सहतवार में दो, रेवती एक और सिकंदरपुर में सभासद के एक उम्मीदवार का पर्चा आवश्यक प्रपत्र के अभाव में निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया है। बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत जिले की दो नगर पालिका बलिया में 18 और रसड़ा में सात अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में है। जबकि सभासद पद के लिए दो पलिका में 265 प्रत्याशी शेष बचे है। इसके अलावा दस नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 128 और सभासद के लिए 868 दावेदार मैदान में है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नाम वापसी होगी तथा 28 अप्रैल को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed