फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forgot the officer after passing the map, don't worry what happened on the spot

नक्शा पास करके भूले अफसर, फिक्र नहीं क्या बना मौके पर

Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Forgot the officer after passing the map, don't worry what happened on the spot
बलिया। शहर में लगातार खुल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का नक्शा पास करने तक ही अफसरों की जिम्मेदारी सीमित हैं। इसमें भी घोर उदासीनता बरती जाती है। जिला प्रशासन और नगर पालिका के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पार्किंग स्थल की जांच करने का वक्त नहीं है। अफसरों की लापरवाही के चलते मॉल और शॉपिंग कॉप्लेक्स में पार्किंग स्थल का इस्तेमाल किसी और काम के लिए हो रहा है। इससे हर दिन शहर में भीषण जाम लग रहा है।
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोलने के लिए विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराना होता है। शॉपिंग मॉल, कांप्लेक्स समेत अन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा, पार्किंग समेत अन्य मानक पूरा होने पर ही नक्शा स्वीकृत करने का निर्देश है। विनियमित क्षेत्र की स्वीकृति के बाद नगर पालिका व नगर पंचायत में संस्थान का पंजीकरण कराना होता है। नक्शा पास करने व पंजीकरण के दौरान संचालक मानकों को पूरा करने के अभिलेख भी बतौर साक्ष्य लगाते हैं मगर, नक्शा स्वीकृत होने व नगर निकाय में पंजीकरण होने के बाद संचालक मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। वाहनों के पार्किंग के लिए बेसमेंट या दूसरे स्थानों को कागजों में दर्शाया जाता है लेकिन, उनका इस्तेमाल गोदाम या फिर अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। वाहनों की पार्किंग सड़क या फुटपाथ पर होने लगती है। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से शहर के कचहरी रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड, सिनेमा रोड, शहीद पार्क चौक, चौक स्टेशन रोड, जिला अस्पताल रोड, एनसीसी तिराहा समेत शहर के अन्य हिस्सों में हर दिन जाम लगता है। इन इलाकों में लोगों को सुबह से शाम तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। नक्शा स्वीकृत करने व पंजीकरण करने वाले अधिकारी ऐसे प्रतिष्ठानों में मानकों की जांच करने के लिए कभी नहीं निकलते। ऐसे प्रतिष्ठानों की न कभी जांच की गई न जुर्माना लगाया गया। केवल कुछ संस्थानों को नोटिस थमाकर औपचारिकता निभाते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठान के संचालकों की मनमानी के आगे अफसर असहाय नजर आते हैं।
विज्ञापन

पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस
विनियमित क्षेत्र के जेई कमलेश कुमार गुप्ता का दावा है कि पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की चिह्नित किया गया है। बिना पार्किंग के संचालित हो रहे पांच व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस भेजा गया है। जबकि इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर पालिका इस काम को लेकर कितनी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मानकों के विपरीत चलने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया जा रहा है, जो मानक के विपरीत बनाए गए हैं। उन्हें नोटिस देने की प्रक्रिया गतिमान है। शेष अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भी जांच पड़ताल शीघ्र की जाएगी।-कमलेश कुमार गुप्ता, जेई, विनियमित क्षेत्र, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed