फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forget all the masks and distance confined only till the investigation

सिर्फ जांच तक सिमटे मास्क और दूरी सब भूले

Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Forget all the masks and distance confined only till the investigation
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की संभावित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन को लेकर लोग काफी लापरवाह दिख रहे है। न कोई मॉस्क लगा रहा है और न ही कोई सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहा है। इसके अलावा किसी भी कार्यालय या किसी भी दुकान, मॉल शाप, बस व रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजर और न ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था ही की गई है। कहीं ऐसा न हो कि यह लापरवाही जनपदवासियों को भारी पड़ जाए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बस व रेलवे स्टेशन के साथ ही अस्पतालों पर कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए सरकार ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है, बावजूद लोग लापरवाही कर रहे है। हालांकि जनपद में जून 2021 से अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वही कोरोना व ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर प्रांतों से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जांच के लिए रेलवे व बस स्टेशन पर टीम तैनात कर दिया है। इसके अलावा जिला अस्पताल समेत प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन करीब तीन हजार से 3200 लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। वर्तमान में करीब 50 टीमें काम कर रही हैं। लेकिन ग्राहक, यात्री आदि की थर्मल स्केनिंग कही भी नहीं की जा रही है। इस बाबत जिला महामारी प्रभारी डा. जियाउल हुदा ने बताया कि अस्पताल, बस व रेलवे स्टेशन पर कोरोना की जांच की जा रही है। जिसमें पूरे जनपद में आरटीपीसीआर से करीब 2200 तथा एंटीजन से करीब एक हजार लोगों की प्रतिदिन जांच हो रही है। इसके अलावा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि बड़े महानगरों के बाद अब ओमिक्रॉन अन्य जनपदों की ओर फैल रहा है। इसलिए आप कोरोना गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करें और अपने को सुरक्षित रखें तथा परिवार को भी सुरक्षित रखें। साथ ही वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed