फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For the second consecutive day, the temperature reached 42 degrees and the minimum temperature rose by 3 degrees

Ballia News: लगातार दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम पारा 3 डिग्री चढ़ा

Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
For the second consecutive day, the temperature reached 42 degrees and the minimum temperature rose by 3 degrees
बलिया। भीषण गर्मी से आमजन बेहाल हैं। प्रतिदिन पारा बढ़ता जा रहा है। धूप की तपिश और गर्मी का असर शहर की सड़कों पर साफ दिख रहा है। दोपहर में सड़कें सूनी रहती हैं। लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते कूलर व पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। भवनों की दीवारों से आंच निकलने से घरों के अंदर रहना मुश्किल हो जा रहा है। हालत यह है कि पंखे की हवा लू की तरह लग रही है। जरूरी काम से निकले लोग चेहरे को गमछे से ढककर ही निकल रहे हैं। एक सप्ताह से ऐसा ही मौसम है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

घोघा: क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की गर्मी और तीखी धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में लू और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी बांसडीह अधीक्षक डॉ. वेंकटेश ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर न निकलें। भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड: इन दिनों भीषण गर्मी और तीखी धूप ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा रहता है, जबकि अस्पतालों में लू और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी सीयर अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ओआरएस के पैकेट बांटे जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में लू से बचाव के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed