फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For the same education could be sent to CM

समान शिक्षा के लिए सीएम को भेजी पाती

Tue, 25 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Tue, 25 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
For the same education could be sent to CM
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल को सौंपा। इसमें शिक्षा सुधार संबंधी उच्च न्यायालय के फैसले को लागू करने की मांग की ताकि अमीर व गरीब की खाई को समाप्त किया जा सके साथ ही परिषदीय विद्यालयों का दिशा और दिशा सुधर सके।
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय का फैसला भारत के संविधान के भावनाओं, समाजवाद की स्थापना तथा विकसित समाज बनाने वाला है। उप्र शिक्षा में अमीरी व गरीबी की पहचान बन चुकी है। आम आदमी पार्टी इसे मिटाना चाहती है। इस मामले में याचिका दाखिल करने वाले शिक्षक शिवकुमार पाठक की सरकार द्वारा बर्खास्तगी के मामले में अधिकांश पार्टियां चुप हैं और उप्र सरकार के साथ है।
विज्ञापन


आलम यह है कि राजनीतिक पार्टियों को पारदर्शिता से दूर रखने में भाजपा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सूचना अधिकार अधिनियम के दायरे से बाहर रखने का शपथ पत्र उच्चतम न्यायालय में दिया है। आम आदमी पार्टी आमजन के साथ भाजपा के इस निर्णय का विरोध करती है। उल्लेख किया है कि पारदर्शिता लाने के लिए राजनीतिक पार्टियों को दायरे में लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में अजीत स्वराज, विवेक सिंह, डा. प्रदीप, तेज नारायण, संजय बाबा, अरविंद सोहन, सुशांत राज, बमबम सिंह, अवधेंद्र मनन, ताहिर भाई, श्याम लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed