फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For different reasons, there will be fire at two places, kiosk of fruit shop and two huts ash

अलग-अलग कारणों दो जगहों पर अगलगी, फल दुकान की गुमटी व दो झोपड़ियां राख

Sat, 19 Dec 2020 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
For different reasons, there will be fire at two places, kiosk of fruit shop and two huts ash
बलिया। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अगलगी से दो परिवारों की झोपड़ी व एक फल दुकानदार की गुमटी जल गई। नरही क्षेत्र के बसंतपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से दो झोपड़ियां व उसमें रखे गृहस्थी के सामान जल गए। वहीं दयाछपरा गांव में अज्ञात कारण से लगी आग में फल के दुकान की गुमटी जल गई।
विज्ञापन

नरही संवाददाता के अनुसार बसंतपुर गांव में शुक्रवार की रात राजमती देवी पत्नी स्व. भोले नाथ तिवारी की झोपड़ी में आग की लपटें उठनी शुरू हुई। इसके बाद कोहराम मच गया और देखते ही देखते आग ने बगल के प्रेमप्रकाश तिवारी के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक सभी घरेलू सामान एवं नकदी जल कर राख हो गए। घर के पास खड़ी प्रेमप्रकाश तिवारी की इंडिका कार भी आग की चपेट में आकर जल गई। ग्रामीणों का कहना है कि घर के बगल से ही कुछ लोगों का बिजली का तार गया है, हो सकता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हो।
विज्ञापन

वहीं दया छपरा संवाददाता के अनुसार एनएच 31 के स्थानीय ढाला पर शुक्रवार की रात अबूझ हाल में लगी आग से गुमटी में संचालित एक फल की दुकान जल कर राख हो गई। दया छपरा निवासी दया शंकर राम अपने घर के सामने एनएच 31 के किनारे एक गुमटी में फल का दुकान किए थे। अगलगी से लगभग 20 हजार रुपये के फल समेत दुकान में रखे जरूरी कागजात भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed