फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Football: Belthara Road defeated Sikriya 1-0

फुटबॉल : बेल्थरारोड ने सिकरिया को 1-0 से हराया

Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Football: Belthara Road defeated Sikriya 1-0
चिलकहर। बाबा भूतनाथ फुटबॉल क्लब रामपुर असली की ओर से प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच खेला गया। बेल्थरा रोड की टीम ने 1-0 से सिकरिया की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ फूटबाल क्लब रामपुर असली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बेल्थरारोड और सिकरिया के बीच खेला गया सेमीफाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा। प्रतियोगिता में बेल्थरारोड टीम के खिलाड़ी मंजीत ने मैच के 20वें मिनट में एक गोल दाग कर अपने टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का कई मौके गंवा दिए। मैच के हाफ में भी दोनों के खिलाड़ियों ने गोल करने का बहुत प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इस तरह से बेल्थरा रोड की टीम ने 1-0 सिकरिया की टीम को पराजित कर दिया। रेफरी की भूमिका में मुटूर सिंह ,संजय , मुन्ना खरवार,रहे जबकि कॉमेंटेटर की भूमिका में ज्ञानेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान गणेश प्रसाद अर्जुन सिंह हिमांशु वर्मा पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed