फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Foot patrolling app will monitor station wise police activity

Ballia News: फुट पेट्रोलिंग एप थानेवार पुलिस गतिविधि की करेगा निगरानी

Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Foot patrolling app will monitor station wise police activity
बलिया। बदलते समय के साथ यूपी पुलिस तकनीक के साथ चल रही है। मुख्यमंत्री ने जिले में क्राइम पर नकेल कसने के लिए सभी थाना प्रभारी और आला अधिकारियों को शहर, कस्बा, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करने का निर्देश दिया था। पुलिस की गतिविधि से अपराधियों में भय रहेगा, लोग अपने को सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन

फुट पेट्रोलिंग के नाम पर जवान और अधिकारी सेल्फी भेजकर खानापूर्ति करने वाले पुलिसकर्मियों की शामत होने वाली है। पुलिस विभाग ने थानेवार पुलिस जवानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए यूपी पुलिस फुट पेट्रोलिंग एप व पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोजाना होने वाली पैदल गश्त, चेकिंग, परेड व अन्य गविधियों की फोटो सहित पूरा डिटेल अपलोड करना होगा। मुख्यालय व आलाधिकारी नजर रखेगें। गृह विभाग थानावार इसकी नियमित समीक्षा करेगें। इस एप को स्मार्टफोन में डाउनलोड या कंप्यूटर पर लिंक खोलकर देखा जा सकता है। थानेवार इसका यूजर आईडी व पासवर्ड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर डाटा का होगा संशोधन, आमलोगों तक होगी पहुंच
यूपी पुलिस फुट पेट्रोलिंग एप व पोर्टल पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर से संचालित होगा। सीसीटीएनएस साफ्टवेयर के साथ एकीकृत है। एप और पोर्टल प्रयोग करने में सरल और सहज है और इसमें फोटोयुक्त एकल पृष्ठ डेटा प्रविष्टि की सुविधा है। किसी गलती पर थाना स्तर के अनुरोध पर एसपी लेवल के अधिकारी के अनुमोदन के बाद केवल उसी दिन के लिए डाटा को संशोधित करने की सुविधा भी दी गई है।
एप का उपयोग कर गश्त करने और गश्त न करने वाले थानों की रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी। इसके माध्यम से दैनिक, साप्ताहिक, मासिक व अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी की जा सकेगी। पुलिस पर लगने वाले लापरवाही के आरोपों में कमी आएगी।

एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभी इस एप और पोर्टल से सभी थानों और अधिकारियों को जोड़ा जा रहा है। आगे आम जनता तक पुलिस की पहुंच बढ़ाने और अपराधियों में पुलिस का भय बनाए रखने के लिए आमलोग भी थानेवार पुलिस की गतिविधि देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed