फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food Safety Department raided many places, 17 samples were taken

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई जगह मारा छापा, 17 नमूने लिए लिए गए

Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raided many places, 17 samples were taken
बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दीपावली पर आमलोगों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों में छापेमारी कर लगभग 17 संदिग्ध खाद्य पदार्थो के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजा। छापेमारी दल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिखमपुर बाजार से 6 दूध के नमूने लिए गए। इसके बाद शंकरपुर बाजार स्थित चार विभिन्न मिठाई दुकानों से रंगीन एवं हानिकारक रंगो से निर्मित मिठाइयां, संदूषित छेने एवं खोवे की मिठाई के चार नमूने लिए और 100 किलो छेना व खोये से निर्मित मिठाईयां नष्ट कराई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार बताई गयी है। इसके बाद मनियर बाजार स्थित तीन मिठाई की दुकानों से छेने एवं खोये की मिठाइयां बूंदी का लड्डू व पनीर के संदिग्ध नमूने लिए गए और 70 किलो करीब 14 हजार मूल्य की मिठाई को नष्ट कराया।
विज्ञापन

म नियर बाजार से ही एक-एक वनस्पति एवं रिफाइंड खाद्य तेल के नमूने लिए गए। इस बाबत अभिहित अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर्व तक छापेमारी अभियान चलता रहेगा तथा मिलावटखोरों पर लगाम कसी जाएगी। बताया कि खुली मिठाइयां को खरीदने से पूर्व उस पर अंकित बेस्ट बिफोर तिथि को देख कर ही खरीदें। सभी मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठानों को खुली मिठाइयों के ट्रे पर उसमें रखी मिठाइयों के बेस्ट बिफोर यूज तिथि लिखना अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिसका अनुपालन न करने पर उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में दिनेश कुमार राय, अमित कुमार सिंह, विपिन कुमार गिरि, नरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार एवं चन्द्र प्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed