फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Food grain scam EOW arrested BDO not residing at address given to police

खाद्यान्न घोटाला: EOW ने बीडीओ को किया गिरफ्तार, पुलिस को बताए पते पर नहीं कर रहा था निवास; ऐसे पकड़ाया

Sun, 22 Jun 2025 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मेें 2002 से 2005 में यह घोटाला हुआ था। तत्कालीन बीडीओ ने शातिर तरीके से मजदूरों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया। मस्टर रोल पर गलत निशानी अंगूठा लगाया गया था। ईओडब्ल्यू टीम ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Food grain scam EOW arrested BDO not residing at address given to police
ईओडब्ल्यू टीम की गिरफ्त में बीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी टीम ने वर्ष 2002 से वर्ष 2005 के मध्य ब्लॉक बांसडीह में नियुक्त बीडीओ दयाराम विश्वकर्मा निवासी शहाबगंज चंदौली हाल पत्ता कर्मजीतपुर सुंदरपुर थाना चितईपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


ईओ डब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त व बांसडीह ब्लॉक में तत्कालीन बीडीओ के पद पर रहा दयाराम विश्वकर्मा की संलिप्तता थाना बांसडीह पर पंजीकृत मुकदमा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंतर्गत पाई गई थी। 
विज्ञापन


बताया कि आरोपी ने संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2002 से 2005 के दौरान बांसडीह ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी कार्य, नाली निर्माण, खडंजा, पटरी मरम्मत, सम्पर्क मार्ग, सीसी और पुलिया निर्माण का कार्य कराया जाना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

साथ ही मजदूरों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया था और मस्टर रोल पर गलत निशानी अंगूठा लगाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अन्य सहअभियुक्तों से मिलीभगत करके धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के आधार पर शासकीय धन/ खाद्यान्न लगभग 27 लाख रुपया का गबन का अपराध करते हुए खाद्यान्न का वितरण मजदूरों को नहीं किया गया है।

बताया कि ईओडब्लू टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त 2022 में डीडीओ के पद से सुल्तानपुर से रिटायर्ड हुआ है। अभियुक्त सेवानिवृत के बाद पुलिस को बताए गए पत्ते पर निवास नहीं कर रहा था। अभियुक्त खाद्यान्न घोटाले के दो अभियोगों में शामिल रहा है। इस अभियोग में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed