{"_id":"66e36173098954b01b07b9b4","slug":"fogging-is-not-happening-not-only-in-the-ward-but-also-near-the-officers-houses-and-offices25-cases-of-dengue-found-number-of-patients-reached-54-ballia-news-c-190-1-ana1001-122716-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वार्ड ही नहीं, अधिकारियों के घर और ऑफिस के पास भी नहीं हो रही फॉगिंग, \nडेंगू के 25 केस मिले, मरीजों की संख्या 54 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वार्ड ही नहीं, अधिकारियों के घर और ऑफिस के पास भी नहीं हो रही फॉगिंग, डेंगू के 25 केस मिले, मरीजों की संख्या 54 पहुंची
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 25 केस मिले। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 54 हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा केस शहरी क्षेत्र के हैं।
बारिश के बाद सफाई और फॉगिंग न होने से मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वार्ड ही नहीं, जिलाधिकारी, सीडीओ, एसपी, सीएमओ व सीटी मजिस्ट्रेट के आवास और कार्यालय के पास भी फॉगिंग नहीं हो रही है। जिले के कई अधिकारी भी डेंगू पाॅजिटिव हो चुके हैं। जिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों में रोजाना खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त की समस्या ग्रसित लोग पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद नगरपालिका और मलेरिया विभाग के अधिकारी सजग नहीं है। फॉगिंग को लेकर उदासीन है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
एसपी व कोतवाली के पीछे वाली कॉलोनियों नहीं हो रही फॉगिंग
एसपी कार्यालय व कोतवाली के पीछे कॉलोनी में लार्वा मिले थे। इसके बावजूद जिम्मेदारों ने वहां दवा का छिड़काव नहीं कराया है। इस काॅलोनी के कई लोग वायरल फीवर से ग्रसित हैं। इसके अलावा आवास विकास काॅलोनी, आनंद नगर, श्रीराम बिहार काॅलोनी, जापलिनगंज, सतनी सराय, बनकटा, महावीर घाट, काजीपुरा में सफाई और फॉगिंग नहीं हो रही है। इन स्थानों पर जल भराव और कूड़े का अंबार है। इस बाबत सीएमओ डाॅ. विजयपति द्विवेदी ने कहा कि डेंगू मरीजों के इलाज की सुविधा जिला अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। निगरानी समिति की देखरेख में पाॅजिटिव मरीजों का इलाज हो रहा है। मलेरिया विभाग के अधिकारियों को फॉगिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया है।