{"_id":"61cf4e53bcb77750a47d8fc8","slug":"fog-put-brakes-on-speed-cold-made-it-difficult-ballia-news-vns6310444152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक, ठंड ने बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रफ्तार पर लगाई ब्रेक, ठंड ने बढ़ाई मुश्किल
नरही क्षेत्र के सोवंथा गांव में अलाव पर हाथ सेंकते लोग।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बलिया। भोर से तनी कोहरे की घनी चादर सुबह तक बनी रही। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से लोगों तोको परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा। बचते-बचाते लोग किसी तरह सफर तय कर रहे थे। ठंड की वजह से भी लोग परेशान दिखे। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार भोर से ही कोहरा पड़ने की शुरुआत हो गई। सुबह नींद खउली तो लोग कोहरे की चादर में ढके हुए थे। इसकी वजह से गाड़ियों की रफ्तार प्रभावित हुई। लाइन और हार्न के सहारे वाहन चालक किसी तरह सफर तय कर रहे थे। कोहरे और ठंडी हवाओं से अधिकतम तापमान पहली बार 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप के दर्शननहीं हुए। कोहरे और ठंड के बीच बच्चे किसी तरह स्कूल गए। इसके अलावा नौकरी-पेशा वाले लोग भी सड़क पर जाते दिखे। सर्द हवा के असर से दिन के पारे में मामूली गिरावट देखी गई। आगे के दिनों में उन्होंने कोहरा और तेज पड़ने की संभावना जताई। पिछले दो दिनों से बदले मौसम के मिजाज ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मंगल और बुधवार को हुई हल्की बारिश का असर अब गलन के रूप सामने आ रही है। बारिश के कारण पारा लुढ़कने और दिन भर सूर्य तथा बादलों की चली लुकाछिपी में पछुआ हवा का जोर चरम पर रहा, जिससे शुक्रवार को भी तेज गलन रही। इससे लोग कांप उठे। राहत के लिए लोेगों ने अलाव का सराहा लिया। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक गए या फिर अलाव के सहारे रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।