फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood wreaks havoc in UP, NH 31 washed away in Ballia in the waves of Saryu river

सरयू नदी का कहर: लहरों में बहा एनएच-31, तीन हजार की आबादी पानी में घिरी; बाढ़ के बीच NDRF ने संभाला मोर्चा

Thu, 19 Sep 2024 08:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Sep 2024 08:19 AM IST
सार

सड़क टूटने के करीब 3 घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो नावों से 10 से अधिक परिवारों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के इंचार्ज श्रीनिवास मीणा ने बताया कि फंसे परिवारों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Flood wreaks havoc in UP, NH 31 washed away in Ballia in the waves of Saryu river
बलिया में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया मांझी मार्ग एनएच 31 चांददीयर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेन रोड को सरयू नदी की लहरों ने करीब 15 मीटर की चौड़ाई में काट दिया, जिससे यादव नगर बस्ती के करीब तीन हजार की आबादी पानी में घिर गई। एनएच 31 क्षतिग्रस्त होने के कारण मांझी पुल से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन

 
सड़क टूटने के करीब 3 घंटे बाद पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दो नावों से 10 से अधिक परिवारों को बाहर निकाला। एनडीआरएफ के इंचार्ज श्रीनिवास मीणा ने बताया कि फंसे परिवारों को बाहर निकालने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


उधर, सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान व एस एच ओ बैरिया रामायण सिंह पहुंच कर दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों को रुकवाते हुए नाव की व्यवस्था कर फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मौके पर पहुंच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बात कर घटना की जानकारी दी। वहीं उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार भी पहुंच उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बताया कि मौके पर पुलिस बल लगाकर वाहनों का डायवर्सन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed