फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood water entered the low-lying areas of the city

नगर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

Mon, 22 Aug 2022 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Flood water entered the low-lying areas of the city
नगर के गायत्री कालोनी में जाने वाले मार्ग पर लगा गंगा नदी के बाढ़ के पानी से होकर गुजरता बाइक सवार? - फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से घुसने लगा है। महावीर घाट स्थित गायत्री मंदिर एवं कंसपुर दियारा इलाके के लोगों के लिए बाढ़ मुसीबत बनता जा रहा है। वहीं डूब क्षेत्र में लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिले को अभी तक बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के कंसपुर दियारा, वजीरापुर, शिवरामपुर के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। निहोरा नगर के कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इसके चलते लोग अपने घरों के छत पर शरण लिए हुए है। बेदुआ, महावीर घाट, गायत्री मंदिर कालोनी, इलाकों में बने आवासीय मकानों में तेजी से गंगा के बाढ़ का पानी बढ़ने लगा है। स्कूली छात्र किसी तरह से पानी को पार करके स्कूलों में आ-जा रहे हैं। इन इलाकों में लोग मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed