फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flood water entered 100 villages, Ganga rising 1 cm per hour

Ballia News: 100 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, 1 सेमी प्रति घंटे बढ़ रही गंगा

Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered 100 villages, Ganga rising 1 cm per hour
बलिया/मझौवां। गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु 57.615 को पार कर तेजी से मीडियम फ्लड लेवल 58.615 की ओर बढ़ रहा है। बुधवार की शाम 4 बजे जलस्तर 58.160 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा और सरयू की बाढ़ से जिले के 100 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन

डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग-31 के डेंजर जोन हुकुम छपरा 26.250 व रामगढ़ 27.500 पर बाढ़ व कटान रोकने के लिए हो रहे निर्माणाधीन स्पर व डैंपनर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उधर गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी शहर के निचले इलाकों में फैलने लगा है। गायत्री काॅलोनी में पानी प्रवेश करने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं, माल्देपुर खाेरीपाकड़ गांव के सामने कटानरोधी कार्य पर गंगा ने दबाव बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि हमेशा अलर्ट मोड पर रहें।
कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाने के निर्देश : दयाछपरा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बुधवार को तहसील बैरिया के ग्राम दुबेछपरा में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। पूर्व में बने रिंग बंधे के बारे में जानकारी ली।

डीएम ने एसडीएम बैरिया को निर्देश दिए कि तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित कर 24 घंटे कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाए। चक्की नौरंगा का निरीक्षण किया जाए और वहां पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगे। वहीं, डीएम ने ग्राम पंचायत गोपालपुर के साथ ही सुघर छपरा डेंजर पॉइंट 950 का निरीक्षण किया।
डेंजर पॉइंट कन्हई ब्रह्मस्थान के पास पहुंचकर बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से कहा कि कटान रोकने के लिए अभी से कवायद में लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed