फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Flag hoisting

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर लहराया तिरंगा

Fri, 16 Aug 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Flag hoisting
एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुरपुर के छात्राओं ने प्रभात रैली निकाली। - फोटो : BALLIA
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और विद्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र गान प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

नगर के नागाजी मठ सरस्वती शिशु मंदिर, मठ नागाजी भृगु आश्रम में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर जगदीशपुर में मुख्य अतिथि शोभा उपाध्याय और प्रधानाचार्य परमेश्वर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। महर्षि वाल्मीकि विद्या मंदिर, काजीपुरा में निदेशक सोमदत्त सिंह ने ध्वजारोहण किया। डॉ. रामविचार पांडेय रामरती सरस्वती विद्या मंदिर रामपुर उदयभान में प्रधानाचार्य उमी देवी ने ध्वजा रोहण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या ने झंडा फहराया। नगर से सटे फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल, अगरसंडा में निदेशक सुनील कुमार यादव ने झंडा फहराया। अगरसंडा स्थित गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक गनेश चौरसिया ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

उधर, सनबीम स्कूल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय एवं सचिव अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने मार्चपास्ट द्वारा सलामी दी। नगर से सटे मिड्ढा गांव में रणजीत सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक जेपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। मिड्ढा गांव स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पर झंडात्तोलन किया गया। सेंट जान कांवेंट स्कूल में प्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। धर्मपुरा स्थित दुुर्गावती शिक्षण संस्थान में प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय ने झंडात्तोलन किया और स्वतंत्रता दिवस पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। नगर से सटे सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने झंडात्तोलन किया। उधर, यूपीएमएसआरए बलिया इकाई दफ्तर पर झंडारोहण संगठन के अध्यक्ष एनके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा : विकास खंड कार्यालय पर प्रमुख अनिल सिंह, थाने पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर अधीक्षक डॉ अमित राय, जनता इंटर कालेज पर प्रधानाचार्य उमेशचंद्र पांडेय ने ध्वजारोहण किया। नरहेजी पीजी कालेज नरही पर प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह, पं श्रीनिवास महाविद्यालय पांडेयपुर में संस्थापक सूर्यनाथ पांडेय, नेशनल कांवेंट स्कूल में प्रबंधक मो युनूस, सेंट जोंस डिजिटल स्कूल सोनापली में समाजसेवी कृष्णपाल यादव, सेंट जोंस स्कूल नगरा में प्रबंधक रामनाथ यादव, सेंट जेवियर्स स्कूल नगरा में प्रधानाचार्य पवन कुमार द्विवेदी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर मदारी में प्रधान सुखसागर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
फोटो सहित...
डीएम ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा
जिले में धूमधाम से मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस
बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण किया। इस दौरान उन्होंने आपसी एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में मिष्ठान वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा की गई।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई जिसमें जिलाधिकारी ने सेनानी आश्रितों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम रामआसरे, सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय, समाजसेवी शिव कुमार कौशिकेय समेत समस्त कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद रहे।
विकास भवन परिसर पर सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने झंडारोहण कर एकता अखण्डता की शपथ दिलाई। इसके बाद आयोजित समारोह में दर्जनभर वक्ताओं ने आजादी मिलने के बारे में अपने विचार प्रकट किए। सीडीओ ने मौजूद सभी कर्मचारियों को संकल्प दिलाया कि जो जिस क्षेत्र में है अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें, तभी असली आजादी की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस दौरान आजादी और वर्तमान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता से संबंधित संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया।
स्वतंत्रता दिवस पर विकास भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों के कर्मचारी रहे।
--
इनसेट...
स्वतंत्रता दिवस पर फुटबॉल मैच का हुआ आयोजन
बलिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं के साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। मैच का शुभारंभ फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह और जिला खेल अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद दो टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। इस सद्भावना मैच के दौरान खिलाड़ियों के अलावा मौजूद अन्य लोगों में भी आजादी के जश्न का उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अरविंद सिंह, राजेंद्र यादव, अनिल सिंह, अमल कुंवर, खुर्शीद आदि थे।

इनसेट...
बच्चों ने निकाली स्केटिंग तिरंगा यात्रा
बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय से केदार नाथ ट्रस्ट के तत्वावधान में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बाल बलिया स्केटिंग तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय से निकलकर टीडी कालेज चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, एनसीसी तिराहा होते हुए तिखमपुर स्थित उत्सव गृह आदर्श वाटिका पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छात्राएं तिरंगा कपड़ा पहने हुए स्केटिंग कर रहे थे। जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस यात्रा में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के करीब 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस सबसे छोटे स्केटिंग खिलाड़ी शाश्वत ने बताया कि रामदहिनपुरम स्थित आदर्श वाटिका से प्रशिक्षण लिया, जो स्वतंत्रता दिवस पर स्केटिंग करने का मौका प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए हर्ष की बात है। केदार नाथ ट्रस्ट के संस्थापक जयेश कुमार मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मोके पर प्रबंधक बैकुंठ मिश्रा, चंदन पांडेय, अरूण सिंह बंटू, संटू तिवारी, प्रशांत राय, विनोद सिंह, सद्दाम हुसैन, रिंकू खान, जिपंस प्रेमप्रकाश सिंह, अनुपम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed