{"_id":"635185a1160b0010346864d9","slug":"five-mudhas-burnt-in-fire-five-families-forced-to-live-under-open-sky-ballia-news-vns679967740","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में पांच मड़हे जले, पांच परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में पांच मड़हे जले, पांच परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददीयर पंचायत की नई बस्ती (बकुल्हा) में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच परिवारों के पांच मड़हे सहित दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गए। पांचों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया।
बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर पंचायत की नई बस्ती (बकुल्हा) निवासी रघु चौधरी की झोपड़ी में बुधवार को उस समय अज्ञात कारणों से आग लग गई, जब यह लोग किसी के यहां मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। झोपड़ी में केवल छोटे-छोटे बच्चे थे। जब इन बच्चों ने अचानक आग की लपटों को देखा तो जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुन बस्ती के लोगों के पहुंचते-पहुंचते बस्ती के अशोक चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, श्रीपति चौधरी, अजय चौधरी के मड़हे जलकर राख हो गए। अगलगी में मड़हों में रखे दैनिक उपयोग के सामानों के साथ ही जरूरी कागजात और आभूषण भी जल गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। यह पांचों अग्नि पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। परिजनों ने बताया कि अजय चौधरी मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब जाने के लिए 40 हजार रुपये बैंक से निकालकर लाया था। वह भी आग के हवाले हो गया। बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल ने अगलगी का जायजा लिया।