फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five lakh jewels stolen by removing window grill

ग्रिल उखाड़ चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ

Thu, 07 Nov 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five lakh jewels stolen by removing window grill
चितबड़ागांव में हुए चोरी के बाद जांच पड़ताल करते डाग स्कॉयड टीम। - फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के महरेव गांव में बुधवार की रात श्रीप्रकाश नारायण सिंह उर्फ लल्लू के मकान की खिड़की का ग्रिल निकालकर घर में घुस गए और पांच लाख के आभूषण समेट ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेव के गोधना मौजे में श्रीप्रकाश नारायण सिंह उर्फ लल्लू का पुश्तैनी मकान है। बुधवार की रात परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे में सो रहे थे। इसीबीच रात में मकान के पीछे कमरे की खिड़की का ग्रिल निकालकर चोर कमरे में घुस गए जिसमें कोई सो नहीं रहा था। इसके बाद चोरों ने आराम से बेड के अंदर बना बॉक्स खोला और उसमें छोटे बक्से में रखा हार, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, सिकड़ी समेत कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित श्रीप्रकाश सिंह की माने तो करीब पांच लाख से ऊपर की चोरी हुई है। पीड़ित ने गुरुवरा को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चितबड़ागांव प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह डाग स्क्वॉड के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed