{"_id":"64fa0fc020e138bf5401b1f6","slug":"five-lakh-extortion-money-demanded-from-property-dealer-in-the-name-of-harish-paswan-gang-ballia-news-c-20-1-vns1029-353140-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रापर्टी डीलर से हरीश पासवान गिरोह के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रापर्टी डीलर से हरीश पासवान गिरोह के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी
विज्ञापन
बलिया। दुबहर थानाक्षेत्र के जनाड़ी गांव निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से हरीश पासवान गिरोह के नाम पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा मुहैया कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित दो लाख से अधिक रुपये दे भी चुका है। दुबहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रॉपर्टी डीलर ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर बताया कि फेसबुक से उसकी पत्नी की फोटो लेकर छेड़छाड़ कर वायरल कर दी गई। पत्नी ने एक अगस्त को एसपी को पत्रक देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। 27 अगस्त को थानाक्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर ने मोबाइल पर फोनकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। खुद को मुठभेड़ में मारे गये एक लाख के इनामी हरीश पासवान के गिरोह का सदस्य बताते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। उसने पांच लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। इस घटना से पूरा परिवार परेशान है। दुबहर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रापर्टी डीलर ने एक हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।