फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five days left for wheat procurement, centres locked

Ballia News: गेहूं खरीद में पांच दिन बाकी, केंद्रों पर लटका ताला

Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Five days left for wheat procurement, centres locked
इंदरपुर। शासन की ओर से गेंहू खरीद के लिए 15 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसमें पांच दिन बाकी हैं। लेकिन इससे पहले ही क्रय केंद्राें पर ताला लटकने लगा है। खाद्य विभाग के नगरा क्रय केंद्र पर अंतिम तिथि के पहले ही ताला लटका मिला।
विज्ञापन

किसान 2600 प्रति क्विंटल साहूकारों के हाथों गेंहू बेचने के लिए घरों में डंप कर चुके हैंं। केंद्र प्रभारियों द्वारा अनुनय विनय के बाद किसान क्रय केंदों पर गेंहू देने के लिए तैयार नहीं हंै। खाद्य विभाग नगरा के क्रय केंद्र का लक्ष्य 7500 क्विंटल तय किया गया था। जिसके सापेक्ष केवल 2376 क्विंटल ही गेंहू खरीदा गया है। डोर टू डोर खरीद अभियान का भी कोई खास असर नहीं रहा।
विज्ञापन

सबसे खराब स्थिति बी पैक्स के समितियों का रहा है। बी पैक्स खारी के केंद्र प्रभारी लालबाबू सिंह ने बताया कि लक्ष्य आठ हजार क्विंटल खरीद का था, लेकिन 800 क्विंटल ही गेंहू की खरीद हुई। बी पैक्स कसौंडर के प्रभारी हरिंद्र सिंह के अनुसार लक्ष्य आठ हजार का था, लेकिन 1035 क्विंटल ही धान खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बी पैक्स बाहरपुर के केंद्र प्रभारी सज्जाद ने बताया कि आठ हजार लक्ष्य के सापेक्ष 293 क्विंटल ही गेंहू खरीदा गया।
विपणन निरीक्षक, खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जो गेंहू किसानों के पास बचा है, वह क्रय केंद्रों पर देने के लिए तैयार नहीं हैं। इसका कारण है कि साहूकार 2600 रुपये प्रति क्विंटल घर जाकर खरीद कर रहे हैं। सरकारी रेट कम होने से किसान गेंहू को घरों में डंप कर दिए हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed