फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five CC roads will be built with Rs 1.95 crore

Ballia News: 1.95 करोड़ से बनेंगी पांच सीसी सड़कें

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five CC roads will be built with Rs 1.95 crore
जनपद में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत पांच सीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों का निर्माण 1.95 करोड़ की लागत से होगा। निर्माण के लिए पूरी धनराशि भी शासन की ओर से जारी कर दी गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से इन मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुरली छपरा ब्लॉक के इब्राहिमाबाद नौबरार स्थित दुर्गा मंदिर पर जाने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं था। बच्चा यादव के घर से दुर्गा मंदिर तक पांच सौ मीटर आरसीसी मार्ग निर्माण होना है। इसकी लागत 36.72 लाख रुपये आएगी। इससे पंचायत के घुरी टोला, बड़का सुफल टोला, रमेश्वर टोला, नौका टोला कुल चार मुहल्लों की कुल करीब तीन हजार आबादी को सुविधा मिलेगी। एनएच-31 से दया छपरा बुधन चक मार्ग की जल्द ही काया बदलेगी। शासन से मार्ग बनाने के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी हैं। इसका निर्माण 29.51 लाख की लागत से किया जाएगा। वर्ष 2011 में इस मार्ग का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चयन किया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने मात्र मिट्टी व गिट्टी डाल कर छोड़ दिया। तब से आज तक ग्रामीण गिट्टी का दंश झेल रहे हैं। सड़क के बन जाने से नौरंगा घाट पर जाने से लेकर बुधन चक, मुरली छपरा, मठिया, बड़का बुधन चक आदि गांवों के वासियों को राहत मिलेगी। ग्राम साहूलाई सीसी मार्ग का निर्माण 43.06 लाख से किया जाएगा। इसके बन जाने से लगभग 5000 आबादी एवं तीन गांवों को लाभ मिलेगा। यहां लगभग 15 वर्ष से खड़ंजा है। सड़क की स्थिति भी जर्जर है। ब्लाॅक बेलहरी के मुड़ाडीह गायघाट मार्ग काफी दिनों से जर्जर व खस्ताहाल था। इस मार्ग का निर्माण 25 लाख की लागत से होगा। ग्राम प्रधान संतोष पासवान ने बताया कि यह सड़क जगह जगह टूट गई है। इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरीके से सिकंदरपुर के डूहा में एक किमी लंबे मार्ग का निर्माण 61.51 लाख से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed