फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five arrested for transferring money by making clones

क्लोन बनाकर पैसा ट्रांसफर करने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for transferring money by making clones
सहतवार पुलिस ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालकों द्वारा ग्राहक के पैसा निकालते समय उसके आधार कार्ड की फोटो कापी पर अंगूठा निशान लेकर फर्जी रबर फिंगर क्लोन तैयार कर ग्राहकों के खातों से पैसा ट्रांसफर करने वाले तीन ग्राहक सेवा केंद्र केन्द्र को सीज कर दिया। पुलिस, एसओजी टीम ने साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लैपटाप, थर्मल रीसिप्टर प्रिंटर , दो एटीएम स्वैपिंग मशीन, छह फिंगर प्रिंट स्कैनिंग मशीन, छह फिंगर प्रिंट का रबड क्लोन, 17 फर्जी मुहर, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हड़िहाकला थाना रेवती निवासी संदीप वर्मा पुत्र विशाल वर्मा, रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर मसरीक निवासी संतोष यादव पुत्र हरे कृष्ण यादव व रेवती थाना क्षेत्र के हड़िहाकला निवासी सूरज यादव पुत्र लक्ष्मण यादव ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर दूसरे आईकार्ड पर फर्जी दुकान चलाकर पैसे का लेन देन करते थे। उसी की आड़ में कई लोगों के आधार कार्ड व अंगूठे का रबर क्लोन बनाकर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया करते थे। जिसमें रेवती कस्बे के वार्ड नं तीन निवासी रमेश यादव उर्फ बिट्टू व स्टेशन मालगोदाम रोड बलिया निवासी विनोद कुमार शर्मा पुत्र रामनाथ संलिप्त थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed