{"_id":"64398e00f7134f0ac8095166","slug":"five-acres-of-crop-burnt-with-thatch-due-to-fire-ballia-news-c-20-1-154317-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग लगने से छप्पर के साथ पांच एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग लगने से छप्पर के साथ पांच एकड़ फसल जली
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के जूडनपुर राजभर बस्ती में दोपहर में अज्ञात कारण से एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। इससे हजारों रुपये मूल्य का सामान गेहूं, कपड़ा, बर्तन जलकर राख हो गया। इसी छप्पर से निकली चिंगारी से पांच एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। जुड़नपुर निवासी रामलाल राजभर के रिहायशी छप्पर व टीन शेड के मकान में अचानक आग लग गई। इससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। तेज पछुआ हवा के कारण छप्पर धूं धूं कर जलने लगा।
मड़हे से निकली चिंगारी ने बगल में स्थित खेत में खडी गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया। इससे रमाशंकर सिंह, जीतेंद्र सिंह, शीलू सिंह, सुरेंद्र सिंह, रंजन सिंह आदि की 5 एकड़ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान अनिल मौर्या ने घटना से तहसील स्तरीय अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने भी पहुंच कर घटना का जायजा लिया।