फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   First meeting of the board after the by-election of Nagar Panchayat 70 proposals approved

Ballia News: नगर पंचायत के उपचुनाव के बाद बोर्ड की पहली बैठक, 70 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विकास का खाका खींचा

Thu, 15 May 2025 05:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 15 May 2025 05:35 PM IST
सार

नगर पंचायत के उपचुनाव के बाद अध्यक्ष की मौजूदगी में पहली बैठक आयोजित हुई। इस दौरान विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ 70 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
 

विज्ञापन
First meeting of the board after the by-election of Nagar Panchayat 70 proposals approved
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ली बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उपचुनाव में हुई जीत व शपथ ग्रहण के बाद आदर्श नगर पंचायत मनियर कार्यालय में प्रथम बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुचिया देवी की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आदर्श नगर पंचायत मनियर के विकास के लिए खाका खींचा गया।

विज्ञापन


जिसमें प्रमुख रूप से सड़क, नाली, बिजली मरम्मत, मनियर बस स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट, स्वागत द्वार की मरम्मत, हाई मास्क लाइट लगाए जाने, मनियर बस स्टैंड पर महिला शौचालय बनाए जाने, खुले नालों पर ढक्कन लगाने, मनियर बस स्टैंड पर तिरंगा झंडा लगाए जाने, पोधरोपण किए जाने सहित करीब 70 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
विज्ञापन


एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू व विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तथा बुचिया देवी के प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि नगर पंचायत को भव्य स्वरुप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अगर धन की कमी पड़ी तो शासन से मांग किया जाएगा एवं नगर पंचायत मनियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह, सुरेश प्रसाद, सभासद गण अमित कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, बृजेश वर्मा, शमशेर बहादुर सिंह, राकेश कुमार पटेल, लक्ष्मण पटेल, राजकुमार गुप्ता, छोटक राजभर, अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सभासद रंजीता सिंह, सभासद जयमाला, सभासद मीरा देवी, सभासद शांति देवी, सभासद बेचनी देवी, सभासद अंजू देवी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed