फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Firing on teachers wife in ballia who walking with friends her condition critical

Ballia News: सहेलियों संग टहल रही शिक्षक की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 25 Jul 2022 04:42 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Jul 2022 04:42 PM IST
सार

बलिया के नवादा निवासी सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र की पत्नी सविता देवी (35) बीती रात पड़ोस की महिलाओं के साथ टहलने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Firing on teachers wife in ballia who walking with friends her condition critical
बलिया में महिला पर फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में बीती रात सहेलियों संग टहल रही शिक्षक की पत्नी सविता को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से घायल सविता की हालत गंभीर है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। घटना का कारण साफ नहीं है। 

विज्ञापन


रसड़ा थाना क्षेत्र के नवादा निवासी सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र की पत्नी सविता देवी (35) बीती रात पड़ोस की चार महिलाओं के साथ टहलने गई थी। इसी दौरान अंधेरे में पीछे से किसी ने गोली मार दी। पीठ में गोली लगते ही सविता जमीन पर गिर पड़ी। पास में मौजूद महिलाओं की चीखपुकार पर परिजन और स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे।
विज्ञापन


आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने किसी से विवाद से इंकार किया है। सविता के ससुर रिटायर्ड फौजी हैं। देवर मनीष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एएसआई चंद्र प्रकाश कश्यप ने बताया कि बहुत जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed