फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Firing in dispute over snatching keys, FIR against 10

Ballia News: चाबी छीनने के विवाद फायरिंग, 10 पर एफआईआर

Sat, 24 Jan 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over snatching keys, FIR against 10
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव में बुधवार की शाम पिकअप की चाबी छीनने के विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने सुमित राजभर की तहरीर पर आठ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर कला निवासी सुमित राजभर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हिमांशु सिंह निवासी रामपुर कला, अभय सिंह, मनन सिंह, पीयूष सिंह, प्रभात, रोहित वर्मा, रोशन यादव, सौरभ सिंह निवासी पोखरेंडा और दो अज्ञात समेत 10 लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उनके दरवाजे पर चढ़कर गालीगलौज की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिक जांच में घटनास्थल से अहम सुराग हाथ लगे हैं जो फायरिंग की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। गांव में भी एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed