फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fire in general store

Ballia News: जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, सामान व नगद जले

Thu, 23 Mar 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
fire in general store
रामगढ़। स्थानीय ढाले पर जनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी में लाखों रुपये के सामान के साथ 10 हजार नगदी भी जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दुकानदार व उनके परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था। उनके परिवार की जीविका का एकमात्र साधन यह दुकान है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी लल्लू प्रसाद गुप्ता की रामगढ़ ढाले पर जनरल स्टोर की दुकान है। इसी दुकान से उनके पूरे परिवार का खर्चा चलता है। हर दिन की तरह लल्लू मंगलवार की शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। देररात में लल्लू की दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। ढाले पर स्थित आसपास दुकानों पर सो रहे लोगों की नींद खुल गई तो अचानक आग की लपटों को देखकर अवाक रह गए अभी वह कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी से दुकान में रखे लाखों रुपये के सामानों के अलावा दुकान में रखा फ्रिज भी जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान की बिक्री व तगादा के 10 हजार रुपये नगद भी रखे थे जो आग में जल गया। सूचना पाकर बुधवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल दुर्गेश गुप्ता ने अगलगी का जायजा लिया। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed