{"_id":"6756006794a36fb20503a398","slug":"fire-in-cotton-and-mattress-shop-caused-by-short-circuit-ballia-news-c-190-1-ana1001-128380-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शार्ट सर्किट से लगी रूई व गद्दे की दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शार्ट सर्किट से लगी रूई व गद्दे की दुकान में आग
विज्ञापन
बलिया। शहर के गुदरी बाजार स्थित एक रूई व गद्दे की दुकान में रविवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तीसरी मंजिल तक पहंुच गई। तीसरी मंजिल पर रह रहे परिजनों में खलबली मच गई, आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छत के सहारे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से लाखों के सामान व घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
चौक गुदरी बाजार में सुभाष जायसवाल का तीन मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर रूई, गद्दे सहित अन्य सामान की होलसेल की दुकान व दूसरे तल पर गोदाम है। तीसरी मंजिल पर परिवार रहता है। नित्य के भांति सुभाष व उनका पुत्र रवि दुकानदारी में व्यस्त थे। उसी दौरान शाॅर्ट सर्किट से दुकान के पिछले हिस्से में रखी रूई में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरी तरह फैल गई। पीछे गली के दुकानदारों ने धुआं निकलने की जानकारी रवि को दी तो होश उड़ गए।
वह दौड़कर दुकान के पिछले हिस्से में गए तो आग पूरी तरफ फैल गई थी। सीढ़ी से रखे सामानों के सहारे आग दूसरे मंजिल के गोदाम तक पहुंच गई। आग से से सामान को बचाने के लिए रवि व कर्मचारी सामान दुकान से निकाल कर सड़क पर फेंकने लगे। यह देख वहां आसपास के दुकानदार भी सहयोग में लग गए। उन्होंने दुकान में रखी रजाई, गद्दे, खोल, खटिया सहित अन्य सामान को बाहर रखा। तीसरी मंजिल पर फंसे महिलाओं व दो बच्चों को पड़ोसियों ने छत के सहारे बाहर निकाला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। दो-तीन घंटे क अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार रवि जायसवाल ने बताया की आग से गोदाम में रखे लाखों के सामान जल गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दुकान में आग से बचाव के नहीं थे इंतजाम : दुकान में आग से बचाव के उपकरण नहीं थे। आग के बीच दुकानदार रवि के पिता सुभाष जायसवाल जख्मी हो गए। फायर ब्रिगेड के जवानों को छत पर पानी की पाइप ले जाने में काफी परेशानी हुई।