{"_id":"64345287ab8efe5f970fcf07","slug":"fire-havoc-200-bigha-wheat-crop-ashes-ballia-news-c-20-1-148139-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का कहर : 200 बीघे गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का कहर : 200 बीघे गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
बैरिया/नरही/नगरा। सुरेमनपुर दियरांचल के सरयू नदी के छाड़न के उसपार सोमवार दोपहर अधिसीझुवा व गोपालनगर मौजा के दियारे में अचानक लगी आग में लगभग 200 बीघा क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर न तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची न कोई और। ग्रामीणों ने घंटों प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया।
गोपालनगर के किसान कपिल सिंह के गेहूं की फसल में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते उस आग के चपेट में महाबीर यादव, छोटू यादव, भुवर यादव, राजेश यादव निवासी गोपालनगर, सुरेश यादव, नन्हक यादव निवासी घोड़हर सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 200 बीघा में खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर मुवावजा के लिए इसी मंडी समिति को पत्र भेजा जाएगा। नरहीं गांव के बाहर मैदनवा मौजा में सोमवार पूर्वाह्न बिजली के शार्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई।
विज्ञापन
पछुआ हवा होने के कारण आग तेजी से दूसरे खेतों में फैलने लगी। ग्रामीणों के तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया तब तक उमेशचंद्र राय, अनिल राय, जगदीश राय, रामव्यास राय, विनोद राय, बब्लू राय, अंशुमान, रामनारायण राय, रघुनाथ यादव की खड़ी गेहूं की 13 बीघा फसल जल कर राख हो गई। सूचना पर नरहीं पुलिस भी पहुंच गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। वजह रास्ता नहीं होना था।
नगरा के ताड़ी बड़ा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 150 गेहूं के बोझ सहित तीन बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। ताड़ीबड़ा गांव निवासी सिपाही कन्नौजिया अपनी गेहूं की फसल काट कर खेत में ही रखी थी। वहीं अच्छे लाल राजभर की एक बीघा, राहु राजभर एक बीघा के अलावे अच्छे लाल कन्नौजिया की आठ मंडा गेहूं की फसल खेत में लगी थी। दोपहर में गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गए। आग बुझने के बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची।