फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire, child death

अलाव से लगी आग, बालक की मौत

Tue, 22 Feb 2022 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fire, child death
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर राजभर बस्ती में सोमवार की रात अलाव से लगी आग से झुलस कर दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं तीन बकरियां व एक बछिया की भी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष नगरा मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगलगी की घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

इनामीपुर के राजभर बस्ती निवासी रूपचंद राजभर मिट्टी की दीवार पर छप्पर डालकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात में खाना खाकर अपने परिजनों के साथ छप्पर में सो गए। उनके साथ ननिहाल आया पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव निवासी सुजीत भी सोया था। रात को लगभग दस बजे छप्पर में अलाव से आग लग गई। आग लगने पर रूपचंद किसी तरह अपने पत्नी व बच्चों को छप्पर से बाहर निकाल लिया। तब तक आग ने भयावह रूप पकड़ लिया। सुजीत आग में ही घिर गया। झुलस कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा आग की चपेट में आकर तीन बकरियां, एक बछिया की भी मौत हो गई। साथ ही छप्पर में रखे चौकी, बिस्तर, अनाज सहित घर गृहस्थी के सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा एसएन वैस व थानाध्यक्ष संजय कुमार सरोज मौके पर पहुंचे। आगलगी की घटना से जहां पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांव में मातम पसरा है। सुजीत चार बहनों में इकलौता भाई था। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed