फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire causes chaos; cotton and mattress shop caught fire due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes

Ballia : आग से अफरा - तफरी; शार्ट सर्किट जलने लगी रूई व गद्दे की दुकान, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 08 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

 रूई गद्दे की दुकान में आग से अफरा - तफरी मच गई। तीसरी मंजिल पर फंसे परिजनों को पड़ोसियों ने छत के सहारे बचाया गया और इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire causes chaos; cotton and mattress shop caught fire due to short circuit, goods worth lakhs burnt to ashes
आग बुझाती फायर ब्रिगेड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलिया शहर के गुदरी बाजार स्थित एक रूई व गद्दे की दुकान में रविवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ही आग तीन मंजिला भवन में फैल गई। तीसरी मंजिल पर रह रहे परिजनों में खलबली मच गई, आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छत के सहारे सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग से करीब 20 लाख से ऊपर का सामान व घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद चार घंटा बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से आसपास के दुकानदारों में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


चौक गुदरी बाजार में सुभाष जायसवाल का तीन मंजिला मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर रूई, गद्दे सहित अन्य सामान की होलसेल की दुकान व दूसरे तल पर गोदाम है। तीसरी मंजिल पर परिवार रहता है। नित्य के भांति सुभाष व उनका पुत्र रवि दुकानदारी में व्यस्त थे। उसी दौरान शार्ट सर्किट से दुकान के पिछले हिस्से में रखी रूई में आग लग गई। धीरे-धीरे आग पूरी तरह फैल गई। पीछे गली के दुकानदारों ने धुआं निकलने की जानकारी रवि को दी तो होश उड़ गए। वह दौड़कर दुकान के पिछले हिस्से में गए तो आग पूरी तरफ फैल गई थी। सीढ़ी से रखे सामानों के सहारे आग दूसरे मंजिल के गोदाम तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आग से से सामान को बचाने के लिए रवि व कर्मचारी सामान दुकान से निकाल कर सड़क पर फेंकने लगे। यह देख वहां आसपास के दुकानदार भी सहयोग में लग गए। उन्होंने दुकान में रखी रजाई, गद्दे, खोल, खटिया सहित अन्य सामान को बाहर रखा। तीसरी मंजिल पर फंसे महिलाओं व दो बच्चों को पड़ोसियों ने छत के सहारे बाहर निकाला। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। जवान आग पर काबू करने में जुट गए। रूई में आग लगने के कारण बुझाने में काफी परेशानी हुई। दो-तीन घंटे क अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार रवि जायसवाल ने बताया की आग से कारण गोदाम में रखी 20 लाख से ऊपर की रजाई, गद्दे व अन्य सामान जलकर राख हो गए। सिर्फ आगे की दुकान का ही सामान बचा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकान में आग से बचाव के नहीं थे इंतजाम 
रूई, गद्दे सहित अन्य सामान की दुकान व गोदाम होने के बावजूद दुकान में आग से बचाव के उपकरण नहीं थे। एक सिलेंडर तक नहीं था, आग लगने की जानकारी होने पर दुकानदार रवि अपने कर्मचारियों के साथ आग की परवाह किए बिना सामान निकाल कर दुकान के बाहर रखने लगा, इसमें उसके पिता सुभाष जायसवाल जख्मी हो गए। दुकान व गोदाम के ऊपरी मंजिल पर परिवार रहने के बावजूद आग से बचाव के इंतजाम नहीं था। फायर ब्रिगेड के जवानों को छत पर पानी की पाइप ले जाने में काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed