फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke twice in ballia eight huts five families burnt money taken from group also turned to ashes

तबाह हो गया परिवार : दो घंटे में दो बार लगी आग, आठ झोपड़ियां जलकर खाक; समूह से लिए गए पैसे भी हो गए राख

Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 07:39 PM IST
सार

Ballia News : बलिया के रेवती थाना क्षेत्र की आठ झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। भुक्तभोगी ने कुछ दिन पहले ही समूह से 50 हजार का कर्ज लिया था। इसके साथ ही पूरी गृहस्थी तबाह हो गई। एक के बाद एक परिवार के लोग अपनी झोपड़ी बचाने को मशक्कत कर रहे थे।

विज्ञापन
Fire broke twice in ballia eight huts five families burnt money taken from group also turned to ashes
बलिया में आग से जल गई गृहस्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के लाली के डेरा गांव स्थित बिंद बस्ती में बीती रात दो घंटे के बीच लगी दो बार आग में पांच परिवारों की आठ झोपड़ियां तथा उनमें रखा आभूषण तथा नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन




लाली के डेरा गांव के वकील बिंद बस्ती में झोपड़ी में आग लग गई। आग को देख आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


इस हादसे के अभी दो घंटे बीते थे कि बगल के सुरेश बिंद की झोपड़ी में आग लग गई। यह आग गनेश, नंदजी, जयप्रकाश बिंद की झोपड़ी में फैल गई। सूचना पर डायल-112 के जवान भी पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से नंदजी बिंद की पत्नी धनझरिया का समूह से कर्ज पर निकाला गया पचास हजार रुपया, सोने-चांदी के आभूषण सहित घर में रखे दैनिक उपयोग के सारे सामान जल कर नष्ट हो गए। अग्नि पीड़ित ने बताया कि इसके पहले 25 दिसंबर, चार जनवरी तथा 14 जनवरी को तीन बार आग लगने की घटनाओं में लाखों का गृहस्थी व कीमती सामान चलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed