फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in two shops near Junior High School property worth thousands burnt to ashes in ballia

Ballia News: धधकती आग में स्वाहा हुईं दो दुकानें, कर्ज के 40 हजार रुपये भी जलकर राख; स्कूल की खिड़किंयां जलीं

Mon, 16 Jun 2025 10:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

Ballia Latest News: बलिया जिले में स्कूल के पास की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। साथ ही स्कूल की खिड़कियां भी जल गईं। दुकानदार रात में दुकान बंद कर घर गए और आधी रात के बाद करीब एक बजे आग लगने की सूचना पर पहुंचे तो सारे सामान जल चुके थे।

विज्ञापन
Fire broke out in two shops near Junior High School property worth thousands burnt to ashes in ballia
आग से दुकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर स्थित जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के समीप रविवार देर रात आग लगने से दो दुकानों की पूरी संपत्ति जलकर राख हो गई। इस घटना में दुकान संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं आग की लपटें पास के स्कूल तक भी पहुंच गईं, जिससे विद्यालय की खिड़कियां जल गईं। 

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के अनुसार मिश्रचक निवासी सोहन प्रसाद खरवार की चाय-मिठाई की दुकान तथा तिवारीपुर निवासी बैजनाथ राजभर की सब्जी की दुकान जूनियर हाईस्कूल के बगल में थी। प्रतिदिन की भांति दोनों दुकानदार रविवार की रात अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात करीब एक बजे पुलिस प्रशासन की ओर से फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


दुकान पहुंचने से पहले आग की भेंट चढ़ गया सारा सामान
जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। सोहन प्रसाद खरवार ने बताया कि उन्होंने स्वयं सहायता समूह से 40 हजार रुपये ऋण लिया था, जो दुकान में ही रखा था। इसके अलावा उनके बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी दुकान में ही थे, जो जलकर नष्ट हो गए। वहीं बैजनाथ राजभर की सब्जी दुकान में रखा पूरा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां: छह आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, मठभेड़ में दो घायल; लूट की वारदात को दिया था अंजाम

दोनों दुकानें जूनियर हाईस्कूल की दीवार से सटी हुई थीं, इसलिए आग का प्रभाव विद्यालय तक भी पहुंचा। स्कूल की खिड़कियां जल गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुका है और मामले की जांच कर रहा है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed