{"_id":"662f9184de5ebafafb058435","slug":"fire-breaks-out-in-hut-two-and-a-half-year-old-girl-burnt-alive-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रही ढाई साल की मासूम जिंदा जल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में लगी आग, अंदर सो रही ढाई साल की मासूम जिंदा जल गई
Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
सार
Ballia News: आग लगने की इस घटना में झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़ा, घरेलू उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के कोतवाली क्षेत्र के चक चिरकिटहा गांव में बीती रात झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग से अंदर सो रही ढाई साल की बच्ची की जलकर मौत हो गई। परिजन लाख कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बचा सके।
बीती देर रात हरिकेश यादव की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही झोपड़ी में खेल रहे बच्चे भाग निकले। शोर-शराबे पर आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ी में सोई बच्ची काल के गाल में समा गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।