{"_id":"69c427b6bad0bf1771095e6c","slug":"fir-registered-against-manager-in-black-marketing-case-at-bansdih-gas-agency-ballia-news-c-190-1-bal1002-160322-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बांसडीह गैस एजेंसी पर कालाबाजारी मामले में मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बांसडीह गैस एजेंसी पर कालाबाजारी मामले में मैनेजर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए कतार में लगे उपभोक्ता।संवाद
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। बांसडीह कचहरी स्थित रुद्र गैस सर्विस पर घरेलू गैस वितरण में कालाबाजारी के मामले में मंगलवार की रात बांसडीह कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस एजेंसी पर प्रशासन की टीम ने कालाबाजारी का 1015 घरेलू सिलिंडर पाया था।
सोमवार को बांसडीह तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया।
जांच में कालाबाजारी मिलने के बाद बांसडीह तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने रुद्र भारत गैस सर्विस, बांसडीह कचहरी के मैनेजर राजीव कुमार पांडेय निवासी आसचौरा के खिलाफ तहरीर दी थी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस एजेंसी पर 15000 घरेलू गैस के कनेक्शनधारी हैं। उपभोक्ताओं के बीच गैस की उपलब्धता को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में बुधवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों के साथ चिंतन व मंथन होता रहा। साथ ही भारत पेट्रोलियम को एजेंसी के वैकल्पिक संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने बताया कि एजेंसी के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगातार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।