{"_id":"6717dd139977f9fe480bf3e2","slug":"fir-registered-against-eight-in-liquor-smuggling-ballia-news-c-190-1-bal1001-125300-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शराब तस्करी में आठ पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शराब तस्करी में आठ पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा रेलवे स्टेशन से कुछ पहले स्थित अंग्रेजी शराब के सरकारी गोदाम के पास से रविवार की देर रात बरामद अवैध शराब के मामले में पुलिस ने गोदाम स्वामी, दो सेल्समैन समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राहुल कुमार पासवान निवासी मठ योगेन्द्र गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब छह लाख रुपये मूल्य ही 882 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस व आबकारी विभाग के रिपोर्ट पर उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बकुल्हा अंग्रेजी शराब के गोदाम को पहले ही सील कर दिया था।
सूचना पर रविवार की देर रात बैरिया पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया था, लेकिन मात्र एक तस्कर ही गिरफ्तार हो सका। शेष तस्कर शराब लदी छह बाइकें छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइकों पर शराब लादकर निकल रहे थे। पुलिस ने मौके से 17 बोरियों में 107 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी। छह बाइकें भी बरामद हुई थीं। इसमें दो बिना नंबर प्लेट की थीं। एसएचओ रामायण सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। गोदाम मालिक प्रमिला सिंह, सेल्समैन पंकज कुमार, ऋषि गोड़, शराब तस्करी के आरोपी राहुल कुमार पासवान, दीपक सिंह, मणिभूषण सिंह, अमित सिंह, निखिल उपाध्याय और एक अज्ञात को शराब तस्करी का आरोपी बनाया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोदाम स्वामी और सेल्समैन की मिलीभगत से शराब निकालने के बाद नाव के सहारे बिहार ले जाकर इसकी तस्करी करते हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।