फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against doctor and employee for culpable homicide

Ballia News: चिकित्सक और कर्मचारी पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against doctor and employee for culpable homicide
बलिया। शहर से सटे जीराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता कुसुम देवी की मौत व नवजात को परिजनों के नहीं सौंपने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

प्रसूता के पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक व चिकित्सक डॉक्टर हेमंत सिंह व तीन अज्ञात कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को चिकित्सक को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रसूता के शव को परिजनों को सौंप दिया। ओपीडी व आईपीडी के रजिस्ट्रेशन पर संचालक डॉक्टर ओटी व एसएनसीयू वार्ड का संचालन कर रहा था। जांच में कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले, खुद मरीजों को बेहोश व ऑपरेशन करता था।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना के सुल्तानपुर निवासी दीनबंधु राजभर ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पत्नी कुसुम राजभर (22) को प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता के माध्यम से आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सक हेमंत सिंह हालत गंभीर बताकर ऑपरेशन का दबाव बनाने लगे और तीस हजार रुपये जमा करवाए। ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण कुसुम राजभर की आकाश नर्सिंग होम में मौत हो गई। जबकि चिकित्सक ने सच छुपाते हुए प्रसूता की हालत गंभीर बताते हुए खुद की एंबुलेंस से वाराणसी भेज दिया। पुलिस ने तहरीर पर चिकित्सक व तीन अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात को नहीं सौंपने पर मामला गरमाया : आकाश नर्सिंग होम से कुसुम को वाराणसी भेजने के बाद उसके नवजात को चिकित्सक ने रुपयों के लिए परिजनों को नहीं सौंपा। कुसुम की मौत की खबर पर मायका वाले बच्ची को ले जाने पहुंचे तो चिकित्सक ने ऑपरेशन व दवा के बकाये का भुगतान करने के लिए कहा। परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed