फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR on three in kidnapping of key candidate

प्रमुख प्रत्याशी के अपहरण में तीन पर एफआईआर

Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIR on three in kidnapping of key candidate
नगरा। ब्लाक प्रमुुख प्रत्याशी के अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है। गाड़ी में बैठाकर ले जाने वाले गिरफ्तार एक अपहरणकर्ता का पुलिस ने चालान कर दिया है। वहीं, अपहरण में शामिल दो लोग पुलिस की पकड़ से अभी दूर है। बता दें कि थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी शम्भू ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि मेरी पत्नी अनीता देवी ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी है। आठ जुलाई को वह पुत्र मृत्युंजय के साथ दिन में करीब ढाई बजे प्रमुख पद का पर्चा दाखिल कर वापस घर जा रहे थीं। रास्ते में दो लोग मिले और कहा कि मेरे कमरे पर रुकिए वोट देने के लिए कुछ बीडीसी को बुलाया है। मेरी पत्नी व पुत्र दोनों लोगों के विश्वास में आ गए। उसके बाद जबरन पत्नी व पुत्र को बंद गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया गया। पीड़ित के तहरीर पर हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। करीब 18 घंटे के बाद अपहृत प्रत्याशी का लोकेशन मऊ शहर में मिलते ही पुलिस मऊ शहर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद पुलिस को जानकारी मिली की फातमा अस्पताल परिसर में एक गाड़ी में अपहृत प्रत्याशी को रखा गया है। पुलिस अस्पताल परिसर से गाड़ी में बैठे प्रत्याशी और पुत्र को शुक्रवार की शाम बरामद कर लिया था। पुलिस गाड़ी और प्रत्याशी को थाने लाई और पूछताछ के बाद गिरधारी यादव निवासी बुढ़नापुर थाना भीमपुरा, मनोज यादव और राधेश्याम यादव निवासी भड़ारी थाना नगरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। मामले में गिरधारी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहन भी गिरधारी का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed