{"_id":"69fcc996b24bab1e9501c5e8","slug":"fir-lodged-against-ten-in-stabbing-case-ballia-news-c-190-1-ana1001-163432-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चाकूबाजी में दस पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चाकूबाजी में दस पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के जजौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी और मारपीट की घटना में पुलिस ने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि जजौली गांव निवासी अमीरचंद ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि छह मई बेटा सूरज, अजीत और अजय घर पर मौजूद थे। इसी दौरान सिकिया गांव के इन्द्रसेन, प्रीतम, अमरेंद्र, अजीत कुमार आठ दस लोगों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडा और चाकू से लैस होकर घर पर हमला कर मारपीट और चाकूबाजी कर दिया, इसमें अजीत, सूरज तथा अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल में हुआ। पुलिस ने तहरीर पर इन्द्रसेन, प्रीतम, अमरेंद्र, अजीत कुमार समेत सात नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।