फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged against husband and seven others in dowry harassment case

Ballia News: दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against husband and seven others in dowry harassment case
बलिया। गड़वार थाना के पड़वार गांव निवासी पूनम यादव ने पति, सास ससुर व जेठ जेठानी पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गड़वार थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि पूनम यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मेरी शादी श्रीप्रकाश यादव निवासी पड़वार से 18 फरवरी 2014 को हुई थी। पति वर्तमान समय में आरक्षी के पद पर गोरखपुर में नियुक्त है। पति-पत्नी से नौ वर्ष का पुत्र जो पूर्ण रूप से दिव्यांग है। शादी के कुछ दिनों तक सब सही रहा कुछ वर्ष बाद पति श्रीप्रकाश यादव, ससुर हर्षनाथ यादव, सास, जेठ व जेठानी, ननद आए दिन दहेज की बात को लेकर गाली गलौज देते हुए मारते-पीटते रहते थे। पति अक्सर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। मेरा सारा स्त्रीधन मेरे ससुराल के लोग अपने पास जबरदस्ती रख लिए और मुझे जबरदस्ती घर से निकाल दिए हैं। वर्तमान समय में मैं अपने दिव्यांग बच्चे के साथ अपने मायके रुद्दी थाना भीमपुरा में रह रही हूं। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर पर पति समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed