फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR for keeping snakes in captivity

Ballia News: सांपों को पकड़कर कैद में रखने पर एफआईआर

Fri, 14 Jul 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIR for keeping snakes in captivity
सांपों को पकड़कर डिब्बों में बंद कर किराए के मकान के कमरे में रखने वाले क्षेत्र के तालीबपुर निवासी बरमेश्वर साधु उर्फ बरमेश्वर वर्मा पुत्र जगनारायण वर्मा के खिलाफ वन विभाग की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि वन दरोगा ओम प्रकाश की तहरीर पर बरमेश्वर वर्मा उर्फ बरमेश्वर साधु पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गत नौ जुलाई को वन विभाग ने कोटवां हॉस्पिटल मोड़ पर स्थित बहादुर गुप्ता के मकान के कमरे छापा मारा। इस दौरान बरमेश्वर साधु उक्त मकान को किराए पर लेकर पकड़े गए सांपों को डिब्बे में बंद करके रखा था। कमरे का ताला नौ सांपों को निकाला गया। इसमें आठ मर चुके थे, एक जीवित था। वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी थी। गौरतलब हो कि तालिबपुर गांव निवासी बरमेश्वर साधु हॉस्पिटल मोड कोटवां पर किराए का पोटली लेकर पेंटिंग और सांप पकड़ने का कार्य करता है। पकड़े गए सांपों को प्लास्टिक के डिब्बे में कमरे में रखा था। 29 जुलाई को एक गंभीर मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मकान मालिक के प्रार्थना पत्र पर वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए उसके घर से सांप निकाला। बरमेश्वर साधु फिलहाल धारा 377 व पाक्सो एक्ट के तहत जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed